आगरालीक्स ….आगरा नगर निगम का कोई जवाब नहीं, बारिश में मच्छरों को मारने के लिए नालियों में एंटी लार्वा डाल रहे हैं, यह पानी में बह रहा है, दो करोड़ रुपये इस पर खर्च किए जा रहे हैं। जागरूक पार्षदों ने किया विरोध।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा में नगर निगम द्वारा मंच्छरों को मारने के लिए फागिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है। इसके लिए हर रोज नगर निगम की टीम अलग अलग क्षेत्रों में जाती है और एंटी लार्वा और फागिंग का छिड़काव करती है जिससे मच्छर न पनपें। लेकिन फागिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव ऐसे समय में किया जा रहा है जब आगरा में हर रोज बारिश हो रही है। बारिश भी इतनी तेज कि एंटी लार्वा का छिड़काव करते ही कुछ देर में पानी में बह जाए।

हर महीने दो करोड़ रुपये का खर्चा
नगर निगम द्वारा किए जा रहे एंटी लार्वा और फागिंग का पार्षद विरोध कर रहे हैं। पार्षद रवि माथुर का कहना है कि करीब दो करोड़ रुपये एंटी लार्वा और फागिंग के लिए इस्तेमाल हो रही दवा और डीजल में किया जा रहा है। इस मौसम में यह बर्बाद हो रहा है। इन पैसों से अन्य कार्य कराए जा सकते हैं।
बारिश में नहीं किया जाता एंटी लार्वा का छिड़काव
जानकारों का कहना है कि बारिश में पानी बहता रहता है, एक जगह पर ठहरता नहीं है और मच्छरों के लार्वा जहां पानी का ठहराव होता है वहीं पनपते हैं। इसलिए एंटी लार्वा और फागिंग पर सवाल उठ रहे हैं।