आगरालीक्स…आगरा में आज फिर मिले 4 नये कोरोना मरीज. तीन दिन में मिल चुके हैं 12 कोरोना पॉजिटिव. प्रशासन ने जारी किया अपडेट
आगरा में कोरोना संक्रमण यूं तो पूरी तरह से नियंत्रण में हैं लेकिन कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला कम नहंी हो रहा है. हर दिन कोरोना मरीज आगरा में मिल रहे हैं. राहत की बात ये है कि लोग कोरोना से ठीक भी लगातार हो रहे हैं और यही कारण है कि आगरा में कोरोना संक्रमितों की संख्या में ज्यादा इजाफा नहीं है और न ही कोई ज्यादा चिंता की बात.
आगरा में बीते 24 घंटे में 1305 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें से चार नये कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. इस दौरान दो मरीज इस बीमारी से ठीक हुए हैं. आगरा में अब कोरोना के 24 मरीज हैं.