आगरालीक्स ….आगरा का मौसम बदल गया है, सुबह से ही तेज धूप के साथ उमस है, जानें क्या है आईएमडी का आगरा को लेकर मौसम का अनुमान।
आगरा में कई दिन से बादल छाने के साथ बारिश हो रही थी, इससे तापमान में गिरावट आई थी और मौसम खुशनुमा हो गया था। लेकिन मंगलवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह से ही तेज धूप निकल आई है और उमस से लोग परेशान हैं तापमान भी लगातार बढ़ रहा है।

आज भी हो सकती है बारिश
आईएमडी का अनुमान है कि आगरा में मंगलवार को बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। दोपहर में मौसम बदल सकता है, बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी और उमस से राहत मिलेगी।
सात अगस्त तक बारिश का पूर्वानुमान
आईएमडी ने सात अगस्त तक के लिए पूर्वानुमान जारी किया है, इसके अनुसार आगरा में हर रोज बादल छाएंगे और बारिश भी होगी। सात अगस्त तक आईएमडी के अनुसार आगरा में बारिश होनी है।
आईएमडी का पूर्वानुमान
02-Aug 26.0 33.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
03-Aug 25.0 32.0 Generally cloudy sky with a few spells of rain or thundershowers
04-Aug 26.0 33.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
05-Aug 27.0 34.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
06-Aug 26.0 33.0 Generally cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm
07-Aug 27.0 34.0 Generally cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm