आगरालीक्स…. आगरा में तेज स्पीड स्कूल वैन से हादसा, एक की मौत, सड़क पर सूअर के आने से वैन पलटी और बाइक सवार होमगार्ड को चपेट में ले लिया। हादसे में पुलिस लाइन में ड्यूटी के लिए आ रहे होमगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। स्कूल वैन को छोड़कर चालक फरार हो गया, वैन बच्चों को लेने के लिए जा रही थी इसलिए कोई बच्चा नहीं था।

आगरा के खंदौली क्षेत्र में मंगलवार सुबह बच्चों को लेने जा रही ईको स्कूल वैन के आगे सूअर आ गई, तेज स्पीड वैन सूअर से टकराने के बाद अनियंत्रित हो गई, सामने से बाइक पर आ रहे होमगार्ड को वैन ने चपेट में ले लिया।
हादसे में होमगार्ड की मौत
हादसे में गांव नगला ताल, बरहन निवासी होमगार्ड रामपाल यादव की मौत हो गई, वे पुलिस लाइन में ड्यूटी के लिए सुबह अपने घर से निकले थे, हादसे के बाद स्कूल वैन चालक फरार हो गया। पुलिस तलाश में जुटी है।