
(इंटरनेट फोटो)
आगरा के सदर क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट संचालक की उनके बेटे की बहू पर कई महीनों से बुरी नजर थी। वे पार्टी में जाने के लिए बहू के कपडे पहनने से लेकर उसके लुक को लेकर अश्लील मैसेज करते थे। कई बार उससे छेडखानी भी की गई, लेकिन उसने मुंह बंद रखा। पिछले कुछ दिनों से वह उसे परेशान कर रहे थे। इस पर उसने अपने ससुरालीजनों के खिलाफ थाने में जाने का मन बना लिया, थाना सदर क्षेत्र में तहरीर देने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले की छानबीन की जा रही है।
मामला थाने तक पहुंचने से उडे होश
इस मामले को लेकर हाई प्रोफाइल परिवार में कई दिनों से आपसी विवाद चल रहा था, युवती इसका विरोध कर रही थी, लेकिन उसके ससुरालीजन उसका साथ नहीं दे रहे थे। इस मामले में युवती ने अपने ससुरालीजनों पर भी मुकदमा दर्ज कराया है। मामला थाने तक पहुंचने से परिजनों के होश उडे हुए हैं।
लडकी की आवाज में छात्र की युवक से फ्रेंडशिप
आगरा में एक छात्र एक युवक से लडकी की आवाज में बातें कर रहा था, मोबाइल पर बातों का सिलसिला दोस्ती और प्यार में बदल गया, दोनों मोबाइल पर बातें और चैटिंग करने लगे। अब वह छात्र गायब हो गया है, पुलिस ने छात्र के मोबाइल की कॉल डिटेल देखी तो कई घंटे युवक से बात करने की जानकारी हुई, इस पर युवक से पूछताछ की गई। उसने बताया कि उसके पास एक लडकी का फोन आता था, लेकिन जब युवक को पता चला कि उसे लडकी की आवाज में फोन करने वाला युवक था तो उसके भी होश उड गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
Leave a comment