
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दानापुर के तकिया पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने टवेरा से तीन क्विंटल चांदी का ब्रिक जब्त करने के साथ ही पांच तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों के पास से एक पिस्टल व नौ कारतूस और एक चाकू बरामद करने के साथ ही टवेरा को भी जब्त कर लिया है,
टवेरा पर समाजवादी पार्टी का झंडा लगा हुआ था। एक से दस किलो वजन के चांदी का यह ब्रिक बाकरगंज से यूपी के आगरा ले जाया जा रहा था। जब्त चांदी की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 1.40 करोड़ है। गिरोह का तार बिहार, यूपी से लेकर कई राज्यों से जुड़ा है। गिरफ्तार तस्करों में सरगना महेश चंद्र शर्मा आगरा के सदर थाना के शहीदनगर का रहने वाला है। टवेरा उसी के नाम से है। बताया जाता है कि महेश, मथुरा में किसी सपा नेता का करीबी है। पुलिस इसके राजनीतिक लिंक का पता लगा रही है। वहीं लक्ष्मीकांत गाड़ी का चालक है। वह आगरा के डौकी थाना के जनौरा गांव का है। नीतीश कुमार और गजेंद्र कुमार दोनों जनौरा, आगरा का है जबकि घनश्याम कुमार आगरा जिले के डौकी थाना के जनौरा गांव का निवासी है। एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि चांदी के तस्कर गिरोह के नेटवर्क का पुलिस पता लगा रही है। पुलिस इस बात की छानबीन कर रही है कि बाकरगंज में के किस-किस व्यापारियों ने इन लोगों ने चांदी खरीदे। बाकरगंज के व्यापरियों के पास चांदी कहां से आए।
सीट के नीचे बनाया गया था बॉक्स
वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने जब टवेरा और उसपर सवार लोगों की चेकिंग की तो कुछ नहीं मिला। बाद में जब सबों को उतारकर सीट को उठाकर देखा गया तो सभी सीट के नीचे बॉक्स बना हुआ था। इसी बॉक्स में चांदी का ईंट, पिस्टल, चाकू और कारतूस रखा हुआ था। पुलिस ने जब भारी मात्रा में चांदी का ईंट देखा तो वह भी सन्न रह गई। थाना ले जाकर जब पूछताछ की तो हकीकत का पता चल गया।
Leave a comment