
31 जुलाई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को कोठी मीना बाजार में धम्म चेतना यात्रा की रैली को संबोधित करना था। मगर, मौसम विभाग की चेतावनी के बाद कोठी मीना बाजार की जगह सरस्वती शिशु मंदिर, कमला नगर में सभा करने का फैसला लिया गया। मगर, भाजपाईयों के रैली के लिए भीड जुटाने में होश उड गए, इसी बीच अमित शाह का प्रोग्राम भी रदद हो गया।
उधर, आॅल इंडिया भिक्षु संघ द्वारा धम्म चेतना रैली सुबह 11 30 बजे सिकंदरा पर पहुंच गई। यहां भाजपा जिला ईकाई को चेतना रैली का स्वागत करना था, लेकिन सिकंदरा पर भाजपाईयों की भीड नहीं थी। गिने चुने भाजपाईये थे, उनमें भी जोश दिखाई नहीं दे रहा था।
यह रहेगा रूट
सिकंदरा से धम्म चेतना यात्रा सिकंदरा बोदला रोड स्थित लक्ष्मी पैलेस पर विश्राम करेगी, यहां से दोपहर दो बजे बोदला होती हुई, 2 30 बजे मारुति स्टेट चौराहा, मानस नगर, कोठी मीना बाजार, पंचकुइयां, वाल्मीकी वाटिका होते ही ईदगाह कटघर स्थित एवरग्रीन होटल पहुंचेगी, यहां रैली रात्रि विश्राम करेगी। वहीं, रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर, कमला नगर में धम्म चेतना यात्रा पहुंचेगी और यहां सभा आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेश अध्यक्ष कैशव प्रसाद मौर्य शामिल होंगे।
मौसम विभाग से ली गई जानकारी
बुधवार को आगरा में रिकॉर्ड 75 एमएम बारिश हुई है, मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को भी इसी तरह की बारिश हो सकती है। इससे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली फीकी पड जाएगी, आगरा से यूपी के दलित वोट बैंक के भाजपा प्रेम का संदेश नहीं पहुंच पाएगा, ऐसे में संगठन से वार्ता करने के बाद रैली का स्थान बदलने का फैसला लिया गया है।
Leave a comment