आगरालीक्स… आगरा से आपको नोएडा जाना है अथवा आना है तो दो दिन आवागमन में परेशानी हो सकती है। ऐसा सुपरटेक ट्विन टॉवर को ध्वस्त करने के दौरान होगा।
सुपरटेक ट्विन टॉवर ध्वस्त करने का काम शुरू
नोएडा के सेक्टर-93-ए स्थित सुपरटेक ट्विन टॉवर को ध्वस्त करे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नोएडा प्रशासन ने इसके लिए अलर्ट जारी कर दिया है कि 27 और 28 अगस्त को कुछ घंटों के लिए नोएडा और ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे बंद रहेगा।
28 अगस्त को दोपहर ढाई बजे से ध्वस्त होगा ट्विन टॉवर
सुपरटेक ट्विन टॉवर को ध्वस्त करने का काम 28 अगस्त को दोपहर 2.30 बजे शुरू होगा और कुछ ही सैकेंडों में सुपरटेक ट्विन टॉवर धराशायी हो जाएगा. लेकिन इस दौरान काफी देर तक धूल के गुबार उठते रहेंगे। इसीलिए यातायात को रोका जाएगा।
आसपास की बिल्डिंगों के फ्लैट खाली कराए जाएंगे
ट्विन टॉवर ध्वस्त करने के दौरान इसके आसपास की बिल्डिंग एमराल्ड कोर्ट और एटीएस विलेज सोसाइटी फ्लैटों में रहने वाले लोगों को 28 अगस्त की सुबह सात बजे अपने फ्लैट खाली कर अन्य स्थान पर जाना होगा और करीब चार बजे बाद ही वह अपने फ्लैट में लौट सकेगे।