आगरालीक्स…. आगरा के एडीए उपाध्यक्ष का दो महीने बाद ही तबादला, जानें क्या है कारण, आगरा के एडीए उपाध्यक्ष बना गए 2016 बैच के आईएएस चर्चित गौड़।

जून में आगरा के एडीए उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पैंसिया का तबादला किया गया था, उनकी जगह लखनउ के नगर आयुक्त 2015 बैच के आईएएस अजय कुमार द्विवेदी को एडीए का उपाध्यक्ष बनाया था। ऐसे में शासन ने 12 आईएएस के मंगलवार रात को तबादले किए। इसमें आगरा के एडीए उपाध्यक्ष अजय कुमार द्विवेदी को भी हटा दिया गया है।
2016 बैच के आईएएस चर्चित गौड़ बने एडीए उपाध्यक्ष
2016 बैच के आईएएस चर्चित गौड़ को एडीए का उपाध्यक्ष बनाया गया है, आईएएस चर्चित गौड़ फिरोजाबाद के सीडीओ हैं, उन्होंने दिल्ली आईआईटी से इंजीनियरिंग की है, चर्चित गौड़ मूल रूप से कोटा के रहने वाले हैं।