आगरालीक्स…. आगरा में चंबल ने आई बाढ़ ने नया रिकॉर्ड बनाया है, जलस्तर 137.70 मीटर तक पहुंचा, वीडियो के लिए क्लिक करें,
घर से लेकर खेतों में पानी भरने पर लोगों ने छतों पर ठिकाना बना लिया है। 20 गांव बाढ़ में डूब गए हैं।
चंबल में लगातार पानी छोड़ जा रहा है। इससे बाह और पिनाहट में चंबल में बाढ़ आ गई है, 20 गांव बाढ़ में डूब गए हैं। लोग गांव से बाहर निकल आए हैं वहीं तमाम लोगों ने गांव नहीं छोड़ा है। चंबल का जलस्तर बढ़ने पर ग्रामीणों ने छतों पर सामान रख दिया है। छत पर ही रह रहे हैं।
26 साल का रिकार्ड तोड़ा
आगरा में चंबल के जलस्तर का खतरे का निशान 130 मीटर पर है, 26 साल पहले 1996 में चंबल में बाढ़ आई थी और चंबल का जलस्तर 136.60 मीटर पर पहुंच गया था लेकिन इस बार नया रिकॉर्ड बन गया है। गुरुवार रात तक चंबल का जलस्तर 137.70 मीटर तक पहुंच गया है। इसके बाद से जलस्तर स्थिर है।
पीने के पानी के लिए लोग परेशान
चंबल में बाढ़ आने से हर तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है लेकिन लोगों के पीने के लिए पानी नहीं है। इससे लोग परेशान है। पीने के लिए पानी और खाना नहीं मिल पा रहा है। हालांकि जिला प्रशासन द्वारा राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है लेकिन कई गांवों में लोग फंसे हुए हैं वहां से राहत सामग्री पहुंचने में भी समस्या आ रही है।