नईदिल्लीलीक्स…अमिताभ बच्चन फिर कोरोना पॉजिटिव। टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट को बेटी ने दी मुखाग्नि। गुलाम नवी के इस्तीफे में राहुल गांधी रहे निशाने पर।
सोनाली फोगाट का बेटी ने चचेरे भाई समेत किया अंतिम संस्कार

टिकटॉक स्टार एवं भाजपा नेता सोनाली फोगाट का आज हरियाणा के हिसार में अंतिम संस्कार हो गया। मुखाग्नि उनकी बेटी यशोधरा ने चचेरे भाई के साथ मिलकर दी और कंधा भी दिया। सम्मान के तौर पर उनके पार्थिव शरीर पर भाजपा का झंडा भी रखा गया था।
पीए को किया गया है गिरफ्तार
भाजपा नेता सोनाली फोगाट गोवा के एक रिजॉर्ट में मृत मिली थीं। पहले उनकी मौत हार्टअटैक से होना बताया गया, बाद में उनके शरीर पर कट मिलने पर उनके पीए सुधीर सांगवान और उसके साथी को गिरफ्तार किया गया है।
अमिताभ बोले- सावधानियों के बाद भी कोविड-19 जीता
फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन एक बार फिर कोरोना का शिकार हो गए हैं। इसका उनके शो केबीसी-14 की शूटिंग पर भी असर पड़ रहा है। इसे लेकर वह भी चिंतित हैं। उन्होंने फैंस को बताया कि उनका अपनी हेल्थ का डेली अपडेट देने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा है कि तमाम सावधानियां बरती हैं। सभी डोज लेने के साथ बूस्टर डोज भी ली है लेकिन कोविड-19 जीत गया लेकिन मैं अपने से ज्यादा अपने आसपास के लोगों के लिए चिंतित हूं।
भारतीय महिलाओं पर नस्लीय हमला
अमेरिका के टेक्सास में भारतीय महिलाओं पर नस्लीय हमला किया गया है। प्लानों शहर के एक रेस्टोरेंट के बाहर भारतीय महिलाएं आपस में बात कर रही थीं, तभी एक अमेरिकन महिला ने महिलाओं से भारत जाने कोकहा और कहा मैं तुमसे नफरत करती हूं, यहां से अपने देश चले जाओ। गाली-गलौच की। भारतीय महिलाओं ने विरोध किया तो उसने एक महिला को थप्पड़ मार दिय़ा। बाद में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस्तीफे में गुलाम नवी ने लगाई आरोपों की झड़ी

गुलाम नवी आजाद ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अपने इस्तीफे में सबसे ज्यादा भड़ास राहुल गांधी को लेकर उतारी है। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को साइड लाइन करने, सनकी लोगों की सलाह पर चलने समेत तमाम आरोप लगाए हैं।
भारत जोड़ो नहीं, कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालने की जरूरत
उन्होंने कहा है कि कांग्रेस को भारत जोड़ो यात्रा की जगह कांग्रेस जोड़ यात्रा निकालनी चाहिए। कांग्रेस के रिमोट कंट्रोल से चलने, कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं कराने समेत तमाम आरोप लगाए हैं।