आगरालीक्स…आगरा के कई मार्गों के नाम बदले गए हैं. ये अब नए नामों से जाने जाएंगे. नगर निगम ने कई मार्गों के नाए किए स्वीकृत…जानिए किस जगह का नाम अब क्या हुआ या क्या होगा..
आगरा में कई मार्गों के नाम नगर निगम ने बदले हैं तो कई नाम स्वीकृत हो गए हैं. बीते बुधवार को नगर निगम की बैठक में मार्गों के नए नामों को स्वीकृत किया गया जिसमें आगरा के दयालबाग स्थित सरन नगर का नाम अब विंग कमांडर पृथ्वी सिंह नगर होगा. पृथ्वी सिंह देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत के साथ विमान कांड में शहीद हुए थे.
इन मार्गों के भी नए नाम
छीपीटोला चौराहा से बालूगंज को जाने वाले मार्ग का नाम पूर्व मेयर स्वर्गीय रमेश कांत लवानिया के नाम पर।
धूलियागंज चौराहा का नाम विनायक वीर सावरकर।

ये नाम भी हुए स्वीकृत
यमुना विहार के पास स्थित (मनोहरपुर में) चौराहे का नाम निषाद राज गुहा
यमुनापार में रायल पब्लिक चौराहा का नाम श्पहलश् जल एवं पर्यावरण संरक्षण समिति की सदस्य स्वर्गीय कमलेश गुप्ता के नाम से.
गांधी नगर, सूर्या टाकीज (पूर्व में) के सामने स्थित पार्क का नाम स्वर्गीय योगेंद्र सिंह चौहान.
शास्त्रीपुरम स्थित जोनल पार्क में चौराहा का नाम जोनल पार्क चौराहा.
पश्चिमपुरी चौराहा का नाम बारह सैनी समाज के इष्टदेव अक्रूर जी महाराज चौक
ट्रांसयमुना कालोनी फेस-2 में जी-ब्लॉक गुप्ता पैलेस से लेकर एफ-185 फेस-2 ट्रांस यमुना कालोनी की सड़क अब लोकतंत्र रक्षक सेनानी राम मूर्ति गुप्ता के नाम से
छीपीटोला चौराहा (भगवान महावीर चौक) से छीपीटोला तिकोना तक जाने वाले मार्ग-स्वर्गीय राजकुमार जैन राजू.