आगरालीक्स….आगरा में नहीं थम रही कोरोना मरीजों के मिलने की रफ्तार. हर दिन मिल रहे मरीज. जानिए प्रशासन के अपडेट के अनुसार आज आगरा में कितने मिले कोरोना पॉजिटिव
आगरा में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. ऐसा कोई दिन नहीं जा रहा है जिस दिन आगरा में कोरोना मरीज न मिल रहे हों. राहत की बात ये है कि अगर नये कोरोना मरीज मिल रहे हैं तो इस बीमारी से लोग लगातार ठीक भी हो रहे हैं. प्रशासन ने इसका अपडेट जारी किया है जिसके अनुसार आगरा में बीते 24 घंटे में 2047 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें से 9 नये कोरोना मरीज आगरा में मिले हैं. इस दौरान 9 ही मरीज इस बीमारी से ठीक हुए हैं. आगरा में अब 36 कोरोना मरीज हैं.