आगरालीक्स…आगरा के सेंट जॉन्स कॉलेज में चल रही बीएएमएस की परीक्षा की कापियां एजेंसी पहुंचने से पहले ही बदल रही थीं…जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा.
आगरा के सेंट जॉन्स कॉलेज में चल रही बीएएमएस की परीक्षा कापिंयां एजेंसी तक पहुंचने से पहले ही बदली जा रही थीं. इस सूचना पर विवि प्रशासन ने जांच की तो टेंपो चालक की गतिविधि संदिग्ध मिली. पुलिस ने तहरीर मिलने पर आरोपी टेंपो चालक को अरेस्ट कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. इस दौरान विवि के अधिकारी भी पुलिस चौकी में डटे रहे.

ये है मामला
कार्यवाहक कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक को सूचना मिली कि सेंट जॉन्स कालेज में चल रही बीएएमएस की परीक्षा के कांपियां एजेंसी तक पहुंचने से पहले ही बदली जा रही हैं. इस सूचना की जब जांच की गई तो इसमें टेंपो चालक की भूमिका संदिग्ध मिली. कार्यवाहक कुलपति ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने आरोपी टेंपो चालक को अरेस्ट कर लिया. उसे नहेरू नगर पुलिस चौकी में ले जाया गया जहां देर रात तक उससे पूछताछ चलती रही, इस दौरान विवि ओर एजेंसी के कई कर्मचारी भी वहां मौजूद रहे. पुलिस ने टेंपो चालक का मोबाइल जब्त कर लिया है.