आगरालीक्स….संडे होगा क्रिकेट के रोमांच का डे. एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होगा मुकाबला. होटल, रेस्टोरेंट्स ने भी अपने कस्टमर्स के लिए लगाई बिग एलईडी
भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी है लेकिन क्रिकेट को लेकर यहां रोमांच बहुत है. अगर मैच भारत और पाकिस्तान के बीच का हो तो यह रोमांच चरम पर पहुंच जाता हैं. कल संडे को भी कुछ ऐसा ही होने वाला है. एशिया कप में कल संडे को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा, इसको लेकर फैंस में अभी से उत्साह है. फैन्स को पूरी उम्मीद है कि पिछले साल टी 20 विश्व कप में पाकिस्तान के हाथों मिली हार का बदला इस बार शानदार तरीके से लिया जाएगा.

मैच शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा. इसको लेकर आगरा के होटल और रेस्टोरंेंट्स से लेकर दुकानदारों व शोरूमों में भी क्रेज है. अधिकतर जगह बड़ी एलईडी लगाई गई हैं जिससे कि उनके पास आने वाले कस्टमर मैच का आनंद भी उठा सकें.