आगरालीक्स…. आगरा में घर के बाहर खड़ी गाड़ी 30 सेकंड में चोरी, टोल पर फास्ट टैग से टोल भी कटाया, वीडियो देखने के लिए क्लिक करें.
आगरा के ताजगंज के कलाल खेड़िया निवासी दीपक राजपूत की घर के अगले हिस्से में इलेक्ट्रानिक उपकरणों की दुकान है। रविवार को उन्होंने अपनी बुलेरो घर के बाहर खड़ी की, रात 1 बजे के बाद एक युवक पहुंचा, सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे चोर ने करीब 30 सेकंड में लॉक खोल दिया और बुलेरो को स्टार्ट कर ले गया। गाड़ी के स्टार्ट करने पर आवाज हुई, इससे लोग जाग गए, पुलिस को सूचना दी। लेकिन तब तक चोर बुलेरो को इनर रिंग रोड पर टोल प्लाजा को पार करते हुए ले भागा।