आगरालीक्स …..आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में खेलकूद प्रतियोगितों में छात्रों ने दमखम दिखाया, देखें कौन रहा विजेता।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर विश्वविद्यालय और विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने खेल की प्रतिभाअओ का प्रदर्शन किया। आज के कार्यक्रम मे हाकी, कब्ड्डी, खो-खो, मलखम्भ, निबंध प्रतियोगिता एवम वालीवाल खेलों का आयोजन किया गया। मलखम्भ, ताइकवान्डो, योगा, तीरंदाजी, निशानेबाजी एवं पेंचक सेलाट और आईस स्ट्रोक का प्रदर्शन किया गया। आज के ही दिन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आईस स्ट्रोक खेल का परिचय भी किया गया। आईस स्ट्रोक राज्य सचिव डा. किरन कश्यप ने सभी अधिकारियों का धन्यवाद दिया। शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद, फ़ार्मेसी, आई0ई0टी0खंदारी, कम्पयूटर सांइस,खंदारी, आई0बी0एस0 खंदारी , आई0एस0एस0पालीवाल पार्क, कृष्णा कालेज आफ़ सांइस, भारतीय विद्या मंदिर , टी0एस0पी0एस0इंटरनेशनल स्कूल, ए0के0स्पोर्ट्स अकैडमी, बी एस ग्लोबल एकेडमी की टीमों ने प्रतिभाग किया।
ये रहे विजेता
खो-खो (पु0)
विजेता रू- कृष्णा कालेज आफ़ सांइस, बमरोली कटारा, आगरा।
उपविजेतारू- शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग, छ्लेसर परिसर, आगरा।
खो-खो (म0)
विजेता रू- शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग, छ्लेसर परिसर, आगरा।
उपविजेतारू- भारतीय बाल मंदिर , बमरोली कटारा, आगरा।
हाकी (पु0)
विजेता रू- शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग, छ्लेसर परिसर, आगरा।
उपविजेतारू- कृष्णा कालेज आफ़ सांइस, बमरोली कटारा, आगरा।
वालीबाल(पु0)
विजेता रू- समाज विज्ञान संस्थान,पालीवाल पार्क, आगरा।
उपविजेतारू- शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग, छ्लेसर परिसर, आगरा।
कब्ब्डी(म0)
विजेता रू- शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग, छ्लेसर परिसर, आगरा।
उपविजेतारू- ए0के0 स्पोर्ट्स ऐकडमी, आगरा।