Wednesday , 25 November 2026
Home बिगलीक्स Man caught selling blood in Agra
बिगलीक्स

Man caught selling blood in Agra

257

आगरालीक्स …आगरा में रक्तदान कर रहे लोगों के डोनर कार्ड को तीन हजार रुपये में बेचते हुए एक एसोसिएशन के पदाधिकारी के रिश्तेदार को रंगे हाथ पकड लिया, वह गिडगिडाने लगा। एसोसिएशन के सदस्य भी आ गए, उन्होंने भी शर्मसार करने वाले इस मामले पर खरी खोटी सुनाई, इसके बाद उसे छोड दिया गया। वहीं, मरीज के तीमारदार को तीन हजार रुपये वापस कराए गए और उन्हें डोनर कार्ड से फ्री में ब्लड उपलब्ध कराया गया।
आगरा में जीवन रक्षक ग्रुप द्वारा जिन मरीजों को खून की जरूरत है और रक्तदाता नहीं है, उन्हें पफ्री में ब्लड उपलब्ध कराया जा रहा है। उनके व्हाटस एप ग्रुप पर मैसेज आते ही ग्रुप के सदस्य ब्लड बैंक में पहुंच जाते हैं और ब्लड देकर आ जाते हैं। कई बार उन्हें मरीज के बारे में भी जानकारी नहीं होती है। मंगलवार को सिकंदरा क्षेत्र में स्थित चिरंजीवी हॉस्पिटल में भर्ती एक महिला मरीज के लिए बी पॉजिटिव ब्लड ग्रुप की जरूरत थी, उनके परिजन दो युनिट ब्लड दे चुके थे, उनके पास कोई डोनर नहीं था। इस पर हॉस्पिटल संचालक डॉ चंदन कुमार ने ग्रुप के रघुवीर से संपर्क किया, उन्होंने मरीज के परिजनों से समर्पण ब्लड बैंक जाने के लिए कह दिया, वहां मैनेजर को बता दिया कि महिला मरीज के लिए एक यूनिट ब्लड उपलब्ध करा दिया जाए।
बाहर मिल गया युवक
परिजन ब्लड बैंक पहुंच गए, वहां बाहर ही उन्हें एक युवक मिल गया। वे उससे पूछने लगे कि एक यूनिट ब्लड चाहिए, मैनेजर कहां मिलेंगे। युवक ने कहा कि मैं ब्लड दिलवा सकता हूं, लेकिन तीन हजार रुपये लगेंगे, मरीज की हालत गंभीर होने पर परिजन तैयार हो गए और उसे तीन हजार रुपये दे दिए, युवक ने डोनर कार्ड दिया और कहा कि इससे ब्लड मिल जाएगा।
फोन करने से खुला मामला
इसी बीच ग्रुप के रघुवीर ने मरीज के परिजनों को पफोन कर लिया, उन्होंने बताया कि तीन हजार रुपये ले लिए हैं और ब्लड मिल रहा हैै। इस पर वह भी समर्पण ब्लड बैंक पहुंच गए और युवक को पकड लिया, उससे पूछताछ करने लगे।
साली के नाम से ले लिया एसोसिएशन से डोनर कार्ड
पूछताछ में सामने आया कि युवक ट्रांस यमुना का रहने वाला है और संजय प्लेस में काम करता है। उसने अपनी साली की तबीयत खराब होने पर ब्लड की जरूरत के लिए एसोसिएशन से संपर्क किया था, उन्होंने एक डोनर कार्ड दे दिया, जबकि उसकी साली को ब्लड की जरूरत नहीं था। इस पर एसोसिएशन के पदाधिकारी भी पहुंच गए, शर्मसार करने वाली घटना के बाद युवक को बेइज्जत कर छोड दिया गया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: DBRAU, Agra Three exam Center cancel for Mass Copying report by Control Room

आगरालीक्स आगरा के आंबेडकर विवि में सीसीटीवी से पकड़ी परीक्षा केंद्रों पर...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Weather Forecast for 25th November 2026

आगरालीक्स आगरा में 11 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान, जानें आज कैसा...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th November 2026

आगरालीक्स आगरा के न्यूजपेपरों का 25 नवंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ यूपी...

बिगलीक्स

Agra News: 150,000 devotees arrived at Gurudwara Guru Ka Taal in Agra for the Prakash Parv

आगरालीक्स…आगरा में प्रकाश पर्व पर डेढ़ लाख श्रद्धालु पहुंचे गुरुद्वारा गुरु का...

error: Content is protected !!