Wednesday , 28 October 2026
Home आगरा Shocking News: People’s faith was cheated by telling 500-year-old idols, father and two sons arrested
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Shocking News: People’s faith was cheated by telling 500-year-old idols, father and two sons arrested

256

आगरालीक्स…भगवान के नाम पर लोगों को ठगा. आनलाइन मंगाई देवी देवताओं की मूर्तियां, खेतों में दबा दीं. बाद में खोदकर बताया 500 साल पुरानी.. दो दिन में 35 हजार का चढ़ावा आया. इस शख्स ने किया खुलासा

भगवान के नाम पर लोगों की आस्था के साथ खेलने के कई मामले पहले भी सामने आते रहे हैं और अभी भी सामने आते रहते हैं. नया मामला यूपी के उन्नाव जिले से के महमूदपुर गांव से आया है. यहां अशोक कुमार और उसके दो बेटों की करतूत ने लोगों की आस्था के साथ जमकर खिलवाड़ किया. उन्होंने आनलाइन देवी देवताओं की मूर्तियां मंगाईं और फिर उन्हें अपने खेत में दबा दी. बाद में कुछ लोगों के सामने खोदकर इन मूर्तियों को 500 साल पुरानी बता दिया. इसके बाद शुरू हुआ वो खेल जो कि काफी चौंकाने वाला था. दोनों बाप बेटों ने मूर्तियों को प्राचीन बनाकर उन्हें लोगों की आस्था से जांेड़ दिया और प्रसाद बांटकर चढ़ावा आना शुरू करवा दिया.

देखते ही देखते लोगों की भीड़ यहां पूजा करने के लिए आने लगी. फल-फूल के साथ चढ़ावा भी आने लगा. दो दिन के अंदर यहां 35 हजार रूपये का चढ़ावा आ गया. यह मामला देखते ही देखते आसपास के गांवों में भी पहुंच गया. खेत में पीली धातू की हिंदू देवी देवताओं की मूर्तियां निकलने की खबर पाकर एसडीएम और थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पुरातत्व विभाग के अफसरों को इसकी सूचना देकर मूर्तियों को आरोपी अशोक के घर पर रखवा दिया. लेकिन पुलिस के जाने के बाद अशोक और उसके दोनों बेटों रवि और विजय ने मूर्तियों को उठाकर वापस खेत में रख दिया और पिता व उसके दोनों बेटे झेले में प्रसाद लेकर बैठ गए. लोग चढ़ावा चढ़ाने पहुंचने लगे और रवि सभी को प्रसाद बांटने लगा. भीड़ देखकर वहां पुलिसकर्मी तैनात किए गए..

ऐसे हुआ खुलासा
कहते हैं न कि बुरे काम का नतीजा बुरा ही होता है और वो ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाता है. खेतों में पीली धातू की मूर्तियां निकलने और लोगों की भीड़ पहुंचने की खबर व फोटोज उस डिलीवरी मैन के पास भी पहुंच गईं जो कि ये मूर्तियां लेकर अशोक को डिलीवर करने आया था. इस डिलीवरी मैन का नाम गोरेलाल है. वह मूर्तियों की तस्वीरों को देखकर पहचान गया और उसने उस इलाके के थाना प्रभारी को मूर्तियों के बारे में सही जानकारी दी. गोरेलाल ने बताया कि उसने इन मूर्तियों को अशोक के यहां पहुंचाया था. उनके बेटे रवि ने मीशू कंपनी से 169 रूप्ये में मूर्तियों का सेट आनलाइन मंगवाया था. मैंने ही 29 अगस्त को उसके घ्ज्ञर ये सेट डिलीवर किया था. पुलिस ने पिता अशोक और उसके दोनों बेटों रवि व विजय गौतम को अरेस्ट कर लिया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Graduates’ MLC election Live: Results for the first round are in…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी स्नातक चुनाव की मतगणना अपडेट. पहले राउंड के नतीजे आए..जानिए...

आगरा

Agra News: Three trucks collide on Agra-Lucknow Expressway; one driver killed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन ट्रकों की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दो...

बिगलीक्स

Agra MLC Election Result Live: SP Candidate for Teacher Dr. Akash Agarwal claim leading towards to victory…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी शिक्षक खंड की दूसरे राउंड की काउंटिंग के बाद नतीजे...

बिगलीक्स

MLC Agra Election : SP Candidate Aakash Agarwal leading

आगरालीक्स… आगरा एमएलसी शिक्षक खंड के चुनाव में जानें कौन चल रहा...

error: Content is protected !!