आगरालीक्स…. आगरा सहित देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण जोसा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 12 सितंबर से शुरू होगी, जानें पूरी प्रक्रिया।
आईआईटी, एनआईटी, आईआईएसटी, ट्रिपल आईटी सहित इंजीनियरिंग कॉलेजों में सत्र 2022 23 में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिश शुरू की जा रही है। जेईई एडवांस का रिजल्ट 11 सितंबर को घोषित किया जाएगा, इसके बाद जोसा की काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 12 सितंबर को सुबह 10 बजे से शुरू होगी।

6 राउंड में होगी काउंसिलिंग
पंजीकरण कराने के बाद 17 सितंबर से सीट आवंटित होगी, इसके लिए दो मॉक सीट आवंटन 18 और 20 सितंबर को होगा, जिससे अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग में कोई समस्या न आए। जोसा काउंसिलिंग छह राउंड में होगी।
जोसा से पहला आवंटन 23 सितंबर को
जोसा की काउंसिलिंग की प्रक्रिया 17 सितंबर से शुरू होगी और 23 सितंबर को पहला सीट आवंटन का परिणाम जारी किया जाएगा। दूसरी सूची 28 सितंबर और तीसरी सूची 3 अक्टूबर को जारी की जाएगी जबकि अंतिम सूची 16 अक्टूबर को जारी होगी।