
आगरा के मंटोला स्थित सदर भटटी में होटल जिज्ञासा पैलेस है, होटल में बुधवार सुबह आग की लपटें उठने लगी, कुछ ही देर में बहुमंजिला होटल से धुआं और आग की लपटें बेकाबू होने से अफरा तफरी मच गई। होटल में चीख पुकार मच गई, वहां ठहरे लोग अपने कमरों से सामान लेकर भागने लगे, इस पर स्थानीय लोगों की भीड जुट गई। देखते ही देखते कुछ ही देर में आग बेकाबू होती चली गई। आग इतनी भीषण थी कि स्थानीय लोग भी होटल के नजदीक पहुंचने से घबराते रहे, जिसके चलते आग पर काबू पाने के लिए फायर बिग्रेड की मदद लेनी पडी।
होटल में ठहरे लोग चीखते हुए भागे
बहुमंजिला होटल में आग लगने के बाद कमरों में धुआं फैल गया, इससे होटल में ठहरे लोग और वहां काम करने वाले कर्मचारियों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। आग की लपटों से घिरने के बाद होटल में ठहरे लोग अपना सामान लेकर चीखते हुए बाहर निकले, होटल के बाहर भीड जुटी हुई थी, इसे देख वह दहशत में आ गए, उन्हें सामान्य होने में भी समय लग गया। कुछ लोग नहाने की तैयारी में थे, ब्रश और बैग लेकर होटल से चीखते हुए बाहर निकले।
दुकानों में फैली आग
होटल में धुआं और आग की लपटें तेज होती गई। इससे आपस पास की दुकानों में चपेट में आ गई, होटल के आस पास बेसमेंट में बनी दुकानों में भी भीषण आग लग गई, इसकी जानकारी होने पर दुकानदार पहुंच गए और दुकानों से सामान निकालने में जुट गए, लेकिन आग बेकाबू होती चली गई।
20 गाडियां बुलाई गई
होटल और आस पास की दुकानों में लगी आग को काबू करने के लिए 20 फायर बिग्रेड की गाडियों को बुलाया गया, आग पर काबू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Leave a comment