आगरालीक्स …आगरा में सट्टेबाज के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए कोठी पर कुर्की पूर्व का नोटिस चस्पा, सट्टेबाज अंकुश मंगल के छह साथियों पर गैंगस्टर के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

इसमें से आशु उर्फ आशीष सिंघल फरार चल रहा है। एक महीने में कोर्ट में पेश न होने पर कुर्की की जाएगी।
आगरा पुलिस ने इंटरस्टेट क्रिकेट पर सट्टा लगाने वाले कमला नगर निवासी सरगना अंकुश मंगल को अरेस्ट किया था, पुलिस ने उसके छह साथियों के खिलाफ भी गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया। इसमें से अंकुश मंगल और उसके पांच साथी जेल में हैं। जबकि आशीष सिंघल फरार है।
कोठी पर कुर्की पूर्व का नोटिस किया चस्पा
फरार चल रहा गैंगस्टर आशीष सिंघल उर्फ आशु मूल रूप से कच्चा गढ़ देवरी का रहने वाला है और वहां का प्रधान है। वह कर्मयोगी एन्क्लेव कमला नगर में रहता है, यहां उसकी कोठी है। पुलिस ने शनिवार को आशीष सिंघल के कर्मयोगी एन्क्लेव स्थित कोठी पर कुर्की पूर्व की उदघोषणा का नोटिस चस्पा किया। इससे पहले एक सितंबर को आशीष सिंघल के गांव में भी नोटिस चस्पा किया जा चुका है।