आगरालीक्स…आगरा में आज लोग गर्मी से परेशान दिखे. दिन में तेज धूप निकली तो पसीने से शरीर हुआ लथपथ…जानिए कितना रहा तापमान और आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
आगरा में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है. तेज धूप और उमसभरी गर्मी से हर कोई व्याकुल है. बीमारियां बढ़ रही हैं जिसके कारण अस्पतालों में मरीजों की भीड़ दिखाई दे रही है. शनिवार को सुबह से ही तेज धूप निकली. दिन में तो धूप का प्रभाव इतना अधिक तेज था कि एक पल भी धूप में ठहरना मुश्किल हो रहा था. वहीं बाहर निकलने पर शरीर पसीने से लथपथ हो रहा था. दिन में शहर की सड़कों पर लोग पसीना पोंछते हुए नजर आए. इसके कारण तापमान भी बढ़ा है.
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को शहर का अधिकतम तापान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा और ये भी सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया.मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में फिलहाल लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ता रहेगा. आने वाले दिनों में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है. 8 और 9 सितंबर को बारिश के आसार हैं.