आगरालीक्स… आगरा में वायरल बुखार के साथ डेंगू का मरीज भी मिला है, कोरोना के केस भी बढ़ गए। कैसे लक्षणों से जानें कि बुखार, कोरोना, वायरल, डेंगू, टाइफायड से आया है।
जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए अपडेट के अनुसार, आगरा में 24 घंटे में कोरोना की जांच के लिए 1907 सैंपल लिए गए। कोरोना के चार नए केस मिले हैं और चार ही कोरोना संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं। अब आगरा में कोरोना के 15 सक्रिय केस हैं।

डेंगू का भी केस मिला, वायरल बुखार के मरीज बढ़े
डेंगू का भी एक केस मिल गया है। जबकि वायरल बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। तेज बुखार आने के साथ ही सर्दी जुकाम की समस्या हो रही है।
ये हैं लक्षण
डेंगू, बुखार के साथ आंखों और सिर के आस पास दर्द होना
शरीर पर चकत्ते
शरीर में पानी की कमी होना, उल्टी आना
प्लेटलेट काउंट कम होना
कोरोना
सर्दी जुकाम के साथ बुखार और सांस लेने में परेशानी
पेट संबंधी समस्याएं, कमजोरी
सामान्य वायरल
तेज बुखार, सर्दी जुकाम
दवा लेने पर बुखार उतर जाना
टाइफाइड
हल्का बुखार आना
शरीर पर गुलाबी रंग के दाने निकलना