लखनऊलीक्स…. होटल लिवाना, लखनऊ में भीषण आग लगने से दो की मौत, 20 घायल, होटल की दूसरी और तीसरी मंजिल पर बने रूम में फंसे गेस्ट, एग्जिट डोर नहीं खुला, खिड़कियां तोड़ी।
लखनऊ के हजरतगंज में होटल लवाना है, होटल में 30 कमरे हैं। इसमें से 18 कमरे बुक थे और लोग ठहरे हुए थे। कमरों में दो से तीन लोग थे। रविवार सुबह 7.30 बजे होटल से धुआं उठने लगा, 30 मिनट बाद कर्मचारियों को पता चला। उन्होंने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। अग्निशमन विभाग की टीम पहुंच गई।
एग्जिट डोर बंद था, खिड़कियां तोड़कर किया रेस्क्यू
लखनऊ के डीएम सर्यू पाल गंगवार का मीडिया से कहना है कि होटल में 30 से 35 लोगों के फंसे होने की सूचना दी। अग्शिमन विभाग की टीम पहुंची तो एग्जिट डोर नहीं खुला। इससे लोग बाहर नहीं निकल सके। उन्हें बाहर निकालने के लिए खिड़कियों तो तोड़ना शुरू किया। होटल के कमरों में धुआं भरने से लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी।
हादसे में दो की मौत, 10 अस्पताल में कराए गए भर्ती
होटल में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। होटल की दूसरी और तीसरी मंजिल पर धुआं अधिक होने से बाहर निकलने में परेशानी हुई। एक कमरे में ठहरे लोगों को मोबाइल फोन पर कॉल कर ट्रेस किया गया।
सीएम योगी हास्पिटल पहुंचे
हादसे के बाद जिन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, उनसे मिलने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ अस्पताल पहुंच गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंडलायुक्त और पुलिस कमिश्नर की संयुक्त टीम को जांच के आदेश दिए हैं।