लखनऊलीक्स… प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज के होटल लेवाना में भीषण आग। दो लोगों की मौत। अब तक 15 लोग बाहर निकाले। नौ लोगों की हालत गंभीर।
होटल में आग लगने के समय सो रहे थे लोग
लखनऊ के इस चार सितारा होटल लेवाना में सुबह करीब साढ़े सात बजे आग लगी। आग लगने से कमरों में धुआं भर गया। अफरा-तफरी मच गई।
आग होटल की दूसरी ओर तीसरी मंजिल पर लगी
आग होटल की दूसरी और तीसरी मंजिल पर लगी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची लेकिन शीशे लगे होने के कारण आग बुझाने में परेशानी आने पर शीशों को तोडा गया।
डेढ़ दर्जन दमकलें आग बुझाने में जुटीं, जांच के आदेश
पुलिस और फायर ब्रिगेड ने 15 लोगों को बाहर निकाला है, जिसमें नौ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। दो लोगों की मौत हो गई। आग बुझाने में करीब डेढ़ दर्जन गाड़ियां लगी हुई है। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।