आगरालीक्स…. आगरा के चामुंडा देवी मंदिर के अंदर पुजारी खून से लथपथ मिले, मंदिर में अंदर लगा था ताला, लूट की आशंका पर पुलिस जांच में जुटी।
आगरा के धाकरान चौराहे के पास चामुंडा देवी मंदिर है। इसके पास में ही पथवारी मंदिर है। चामुंडा देवी मंदिर में 60 साल के चंद्रशेखर धाकड़ पुजारी हैं और मंदिर में ही रहते हैं।

सुबह चार बजे चला पता
चामुंडा देवी मंदिर के पास में ही पथवारी मंदिर है। इस मंदिर में पुजारी पप्पू रहते हैं, वे चामुंडा देवी मंदिर का शौचालय स्तेमाल करते हैं। सोमवार सुबह चार बजे पुजारी पप्पू, चामुंडा देवी मंदिर पहुंचे, उन्होंने गेट खटखटाया लेकिन गेट नहीं खुला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंच गई। मंदिर में अंदर से ताला लगा हुआ था, पुलिस छत के रास्ते से मंदिर में गई। अंदर पुजारी चंद्रशेखर धाकड़ लहूलुहान हालत में पड़े हुए थे, उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर में लूट के लिए बदमाश घुसे हैं, विरोध करने पर पुजारी पर हमला कर दिया। पुलिस जांच में जुटी हुई है।