नईदिल्लीलीक्स… टाटा ग्रुप के पूर्व चेयमैन साइसर मिस्त्री की कार महिला डॉक्टर चला रही थीं। बेंगलुरु में बारिश से बुरा हाल। लखनऊ के होटल में आग से अब तक चार मरे।
हादसे के समय पिछली सीट पर बैठे हुए थे

टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की मौत के मामले की जांच चल रही है। हादसे के वक्त साइरस मिस्त्री पीछे बैठे थे। महिला डॉक्टर अनायता पंडोले कार चला रही थीं। जांच में पता चला है कि कार चला रही डाक्टर के पति एवं जेएम फाइनेंशियल के सीईओ दरीयस पंडोले बगल में बैठे थे।
पारसी मंदिर से लौटते में हादसा, नहीं लगी थी सीट बेल्ट
हादसा उस वक्त हुआ था जब साइरस गुजरात के उदयवाड़ा में बने पारसी मंदिर से लौट रहे थे। रास्ते में पालघर के पास मर्सिडीज कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में साइरस के साथ उनके मित्र जहांगीर पंडोले की भी मौत हुई थी।
अंदरूनी चोटों से हुई साइरस मिस्त्री की मौत
हादसे के वक्त दोनों के सीट बेल्टनहीं लगाने की जानकारी हुई है। साथ ही साइरस मिस्त्री की मौत का कारण शरीर में अंदरूनी चोटों से होना बताया है।
सिलिकॉन सिटी में बारिश से कई इलाकों में जलभराव
देश के दक्षिण भारत के राज्यों में अभी बारिश हो रही है। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भारी बारिश से बुरा हाल हो गया है। सिलिक़ॉन सिटी के कई इलाकों में पानी भर गया है। जलभराव के कारण बेंगलुरू में वाहन नहीं निकल पा रहे हैं। कई स्थानों पर भीषण जाम लग गया है।
होटल में आग की जांच उच्चस्तरीय कमेटी करेगी

लखनऊ के होटल लेवाना में दोपहर तक राहत और बचाव कार्य चल रहा था। अब तक चार लोगो की मौत हो चुकी है। होटल में लगी आग की जांच प्रमुख सचिव गृह, प्रमुख सचिव चिकित्सा और अन्य सीनियर अफसरों की उच्चस्तरीय कमेटी जांच करेगी। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। होटल की तीसरी और दूसरी मंजिल पर फंसे लोगों को शीशे तोड़कर निकाला जा रहा है।
लखनऊलीक्स… प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज के होटल लेवाना में भीषण आग। दो लोगों की मौत। अब तक 15 लोग बाहर निकाले। नौ लोगों की हालत गंभीर।