आगरालीक्स ….आगरा में दिल दहला देने वाला हादसा, बाथरूम में पानी से भरी बाल्टी में गिरने से मासूम की मौत।
आगरा के डौकी क्षेत्र का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शनिवार को डेढ़ साल के बेटे को लेकर उसकी मां नहाने के लिए जा रही थी, बाथरू में पानी से भरी हुई बाल्टी रखी थी।

पानी की बाल्टी में डूबने से मौत
महिला बेटे को के बाहर छोड़ दिया और वे कपड़े लेने के लिए चली गई, कुछ देर बाद कपड़े लेकर लौटी तो बेटा दिखाई नहीं दिया। वे बाथरूम में गई, बाथरूम में पानी से भरी बाल्टी में बेटा उल्टा पड़ा हुआ था। उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक सांस थम चुकी थी। संभवत बच्चा बाल्टी में गिर गया, वह उल्टा गिरा था और पानी भरा हुआ था इसलिए रो नहीं सका और किसी को पता भी नहीं चला।