नईदिल्लीलीक्स…लिज ट्रिस ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री होंगी। उन्होंने भारतीय मूल के ऋषि सुनक को हराकर जीत हासिल की है। पीएम मोदी ने दी बधाई।
फायरब्रांड नेता के रूप में जानी जाती हैं लिज
दक्षिणपंथी लिज को ब्रिटेन की फायरब्रांड नेता माना जाता है। वह बोरिस जानसन का स्थान लेंगी। उन्होंने ऋषि सुनक को करीब 21 हजार वोटों से हराया है। पहले उनकी एकतरफाजीत के दावे किए जा रहे थे लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
ब्रिटेन के पीएम पद के चुनव में किसको कितने वोट
लिज ट्रिस- 81,326 विजयी
ऋषि सुनक- 60,399
कुल वोट- 172,437
कुल वोटिंग 82.6 प्रतिशत
वोट निरस्त 654
पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिज की जीत पर शुभकामनाएं दी हैं और कहा है कि आपके नेतृत्व में दोनों देशों के बीच रिश्ते और मजबूत होंगे। दोनों देशों के बीच स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप होगी। नये रोल और जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं।