आगरालीक्स ….आगरा के रूफ टॉप कैफे में युवती के साथ छेड़छाड़, डांस करते समय युवक ने की छेड़छाड़, वीडियो वायरल, युवती द्वारा यूपी पुलिस को टवीट करने के बाद जांच में जुटी पुलिस।

आगरा के एमजी रोड पर रूफ टॉप कैफे है। कैफे में सोमवार रात को एक परिवार डिनर के लिए गया। परिवार के सदस्य डांस कर रहे थे, इसमें महिलाएं भी थी। महिलाएं अलग डांस कर रहीं थी, इसी बीच एक युवक आया और डांस करती हुई महिला ऊपर हाथ रख दिया, डांस कर रही महिला के साथ छेड़छाड़ करते हुए युवक आगे निकल गया।
विरोध करने पर पीटने का आरोप
महिला ने युवक द्वारा की गई छेड़छाड़ का विरोध किया। आरोप है कि महिला और उसके परिवार के सदस्यों की विरोध करने पर पिटाई लगा दी। रात में ही महिला और उसके परिवार के सदस्य थाना नाई की मंडी पहुंच गए, थाने में तहरीर दी है।
वायरल हो रहा वीडियो, यूपी पुलिस को किया टवीट
युवती के साथ रूफ टॉप कैफे में की गई छेड़छाड़ का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, युवती द्वारा यूपी पुलिस को भी टवीट किया गया है। इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।