नईदिल्लीलीक्स… भारत के स्टार क्रिकेटर सुरेश रैना का क्रिकेट के सभी फार्मेट से संन्यास का ऐलान। उत्तर प्रदेश के लिए भी नहीं खेलेंगे रैना।
सुरेश रैना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी
टीम इंडिया के ऑलराउंडर सुरेश रैना ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की जानकारी सोशल मीडिया पर खुद पोस्ट कर दी है।
धोनी के साथ अंतराराष्ट्रीय क्रिकेट छोड़ा था
इससे पहले सुरेश रैना ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट ले संन्यास लेने का ऐलान किया था। इसके बाद वह आईपीएल और उत्तर प्रदेश की टीम के लिए खेल रहे थे। लेकिन अब वह क्रिकेट के किसी प्रारूप में नहीं खेलेंगे। सुरेश रैना को पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जिगरी दोस्त माना जाता है। उन्होंने धोनी के साथ ही क्रिकेट से संन्यासलेने की घोषणा की थी। आईपीएल-2022 में उन्हें किसी आईपीएल फ्रेंचाइजी ने खऱीदा भी नहीं था।