आगरालीक्स… सोने और चांदी की कीमतों में आज मामूली तेजी दर्ज की गई है फिर भी दोनों मूल्यवान धातुओं में निवेश का बेहतर मौका। जानिये आज के रेट।
सर्राफा बाजार में आज के यह रहे रेट
सर्राफा बाजार में मंगलवार को 999 की शुद्धता का दस ग्राम सोना 50,865 रुपये पर था। इसी प्रकार 999 शुद्धता की एक किलो चांदी के रेट 53,637 रुपये थे। कल की अपेक्षा आज सोने में 95 रुपये और चांदी में 264 रुपये की तेजी दर्ज की गई है।
वायदा बाजार में रहा नरमी का रुख
वायदा बाजार में भी सोने-चांदी नरम बनी हुई है। मंगलवार की दोपहर सोना 50,580 रुपये प्रति दस ग्राम
और चांदी 54,057 रुपये प्रति किलो के भाव पर चल रही थी।
ज्वैलरी के छह सितंबर के रेट
फाइन गोल्ड 999 5087 रुपये प्रति ग्राम।
22 कैरेट 4964 रुपये प्रति ग्राम।
20 कैरेट 4527 रुपये प्रति ग्राम।
18 कैरेट 4120 रुपये प्रति ग्राम।
14 कैरेट 3281 रुपये प्रति ग्राम।
नोट- ज्वैलरी की बनवाई और तीन प्रतिशत जीएसटी चार्ज अतिरिक्त देना होगा।