आगरालीक्स…आगरा में एक हजार से अधिक बच्चों ने अपने दिमाग के जरिए जीती गोल्ड व सिल्वर मेडल ट्रॉफी. टॉप टेन विजेताओं में आगरा के इन स्कूलों के छह बच्चे शामिल. ब्रेनबी नेशनल ओलम्पियाड 2022 में 9 प्रदेशों के विद्यार्थी हुए शामिल..
ब्रेनबी की दिमागी कसरत ने जिताए ढेरों उपहार
ब्रेनबी की दिमागी कसरत ने विद्यार्थियों को ढेरों उपहार दिलाए। मौका था ब्रेनबी नेशनल ओलम्पियाड 2022 की अवार्ड सेरेमनी का जो सेंट जॉन्स कालेज ग्राउंड में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि आगरा की मेअर श्री नवीन जैन, डॉ. रंजना बंसल व ब्रैनबी की निर्देशिका सोनाली खंडेलवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित की गयी जिसमें ब्रैनबी के young graduates ने काले गाउन पहने व उन्हें सम्मानित किया गया । ब्रैनबी के डेमो सेशन में ब्रेनबी के विद्यार्थियों ने खेलते और गाते हुए जटिल सवालों के चुटकियों में कठिन से कठिन गणित के जटिल सवालों का जवाब de कर दर्शकों का मन मोह लिया । कार्यक्रम में उप्र सहित विभिन्न प्रांतों के (राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तरांचल, उड़ीसा, असम, मप्र आदि) सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया।

ब्रेनबी की निदेशक सोनाली खंडेलवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि प्रतियोगिता में नौ प्रांतों के लगभग 3000 प्रतिभागियों (भारत के 50 स्कूलों से अधिक ) ने प्रतियोगिता में भाग लिया। ओवरऑल चैम्पियन में गायत्री पब्लिक स्कूल ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं एसआरजीएम सीनियर सै. स्कूल दूसरे व सेंट पीटर्स कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा। बलूनी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ड्रॉइंग एंड राइटिंग का जज्मेंट अर्चना अनुज ने किया । रोबिन हुड आर्मी के सदस्यों ने व्यवस्था सम्भाली। रॉबिन हुड आर्मी एक NGO है जो भारत के 404 शहरों व 14 देशों में स्थित है । संचालन निधि सोनी ने किया।

ये रहे टॉप 10 विजेता
1- अक्षय कश्यपः पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल भोपाल।
2- आहना भाटियाः जयश्री पेरीवाल गोल्डन स्कूल जयपुर।
3- पीहू अग्रवालः गायत्री पब्लिक स्कूल, आगरा।
4- इच्छा पुंडीरः बोस्टन पब्लिक स्कूल आगरा।
5- नव्या खंडेलवालः सीएफ एंड्रूज स्कूल बल्केश्वर आगरा।
6- समाइरा सिंहः दिल्ली पब्लिक स्कूल शास्त्रीपुरम आगरा।
7- अर्थ अग्रवालः सेंट पीटर्स कॉलेज आगरा।
8- गौरी बंसलः एसआरजीएम सी. सै. स्कूल आगरा।
9- शारवी सागरः न्यू हॉरीजोन पब्लिक स्कूल पैंग्विन किड्स, मुम्बई।
10- अनिरुद्धः एनएसएन मैमोरियल सीनियर सैकन्डरी स्कूल चैन्नई।