आगरालीक्स…आगरा में 100 साल पहले बनी एक लाइब्रेरी कई वर्षों से बंद पड़ी हुई है. इसमें कई बेशकीमती किताबों का खजाना बंद है. इसे खोलने की मांग की गई है. जानें इसका इतिहास और देखें इसके फोटोज
आगरा ऐतिहासिक स्मारकों और स्थलों की भूमि कहा जाता है. इन्हीं में से एक है RN Rustom Framna Hall. ये कोई आम हॉल नहीं है बल्कि ये एक लाइब्रेरी है जो कि कंपनी गार्डन में स्थित है. इस पुस्तकालय को वर्ष 1923 में कार्लटन होटल के मालिक आरएन. रुस्तम ने आगरावासियों के लिए बनवाया था. लेकिन ये पुस्तकालय पिछले कई वर्षों से बंद पड़ा हुआ है. इसमें कई नायाब किताबों का भंडार आज भी मौजूद हैं. अब इसे खोलने की मांग की जा रही है.

लेखिका जोशना बैनर्जी आडवानी ने सरकार से इसे खोलने की मांग की है. उन्होंने इस पुस्तकालय को खोलने के लिए पीएम मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ को ट्वीट भी किया है. लेखिका जोशना बैनर्जी का कहना है कि वर्ष 1923 में बना यह पुस्तकालय कई सालों से बंद पड़ा हुआ है. इसमें नायाब पुस्तकों का भंडार है. अगर ये पुस्तकालय दोबारा खोल दिया जाए तो लेखन में रूचि रखने वालों के साथ ही स्टूडेंट्स और शोधार्थियों को भी इसका लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि पुस्तकालय जैसी धरोहर को यूं ही बंद नहीं रखा जाना चाहिए, बल्कि इसे आम जनता के लिए खोले जाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि वह स्वयं इस पुस्तकालय का संचालन कर सकती हैं.

- 100 years old library in Agra
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- Agra News: Demand to open a 100 year old library of Agra
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- Company Garden Agra
- Joshnaa banerjee adwani agra
- Library in Agra
- RM Cistp
- RN Custom grammar hall agra
- RN Rustom Framna Hall Agra