आगरालीक्स …आगरा की छह सोसायटी में छापा, बिना रजिस्ट्री के बेच दिए गए फ्लैट, 618 फ्लैट की रजिस्ट्री नहीं मिली, सहायक महानिरीक्षक निंबधन विभाग की टीम ने फ्लैट की रजिस्ट्री दिखाने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया। इसके बाद भी रजिस्ट्री नहीं दिखाई तो स्टांप एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

आगरा में फ्लैट की रजिस्ट्री करने में स्टांप चोरी की जा रही है। रजिस्ट्ररी नहीं की जा रही हैं, रेट कम दिखाने के लिए मकान की जगह जमीन दिखाई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महानिरीक्षक निबंधन के निर्देशन में चार टीमों ने छापा मारा। एडीएम वित्त एवं राजस्व यशवर्धन श्रीवास्तव का कहना है कि प्राइवेट बिल्डर और कॉलोनाइजर्स की जांच कराई जा रही है, यह जारी रहेगी।
1099 फ्लैटों में से 618 फ्लैट की नहीं दिखा सके रजिस्ट्री
सहायक महानिरीक्षक स्टांप एसके सिंह का मीडिया से कहना है छह सोसायटियों में 1099 फ्लैट मिले, 618 फ्लैट की रजिस्ट्री नहीं मिली है। इन्हें 24 घंटे का समय दिया गया है। बिल्डर और फ्लैट में रह रहे लोग 24 घंटे में रजिस्ट्री उपलब्ध नहीं कराते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
इन सोसायटी में की जांच
पारस पर्ल्स अपार्टमेंट, लोहामंडी 150 फ्लैट में से 80 की रजिस्ट्री नहीं मिली
हेलियोस अपार्टमेंट, दिल्ली गेट 30 फ्लैट में से आठ की रजिस्ट्री नहीं मिली
रघुराम आनंदा फेज वन बाबरपुर 468 फ्लैट में से 376 की रजिस्ट्री नहीं मिली
गणपति किंग्स काउंटी सिकंदरा 126 फ्लैट में से 31 की रजिस्ट्री नहीं मिली
कावेरी कौस्तुभ अपार्टमेंट, सिकंदरा 160 फ्लैट में से 38 की रजिस्ट्री नहीं मिली