आगरालीक्स …… डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग का ऑपरेशन शुरू कर दिया है। वे आगरा में निरीक्षण करेंगे, इसे लेकर अधिकारियों में खलबली मची हुई है।

डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक सड़क मार्ग से शुक्रवार रात को आगरा आ जाएंगे, वे सर्किट हाउस में रुकेंगे। अगले दिन शनिवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक औचक निरीक्षण करेंगे, इसके साथ ही भाजपा के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
तैयारी में जुटे अधिकारी
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक औचक निरीक्षण करेंगे, इसे लेकर अधिकारी तैयारी में जुटे हुए हैं। व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तैयारी में जुटे हैं।