आगरालीक्स ….आगरा के कई कॉलोनियों में पीएनजी की आपूर्ति ठप, सुबह की चाय भी नहीं बन सकी। पीएनजी की आपूर्ति ठप होने से लोग हो रहे परेशान।
आगरा में शुक्रवार सुबह केदार नगर, राम नगर की पुलिया स्थित कॉलोनियों के साथ ही आवास विकास कॉलोनी और शास्त्रीपुरम में पीएनजी की आपूर्ति ठप हो गई। इससे सुबह सुबह लोगों को परेशानी हुई।

न चाय बनी न नाश्ता
केदार नगर कॉलोनी क्षेत्र के शीतल ने बताया कि सुबह से ही पीएनजी की आपूर्ति ठप है। इससे सुबह की चाय नहीं बन पाई, बच्चों के लिए नाश्ता भी नहीं बना। ब्रेड और जैम रखकर टिफिन में रखकर बच्चों को भेजना पड़ा।