आगरालीक्स …..आगरा में पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं तो 13 नवंबर तक स्लॉट बुक हैं, परेशान न हों, आगरा के दूसरे पासपोर्ट कार्यालय के बारे में लोगों को पता नहीं है, यहां सितंबर के स्लाट मिल रहे हैं, पासपोर्ट बनवाने की पूरी जानकारी।
आगरा के आगरा फोर्ट, प्रधान डाकघर, बिजली घर में 2018 से पासपोर्ट सेवा केंद्र संचालित है। ऑनलाइन आवेदन और फीस जमा करने के बाद दस्तावेजों के सत्यापन के लिए तिथि दी जाती है। यहां हर रोज 50 आवेदकों को सत्यापन के लिए बुलाया जा रहा है। आवेदन करने वालों की संख्या अधिक है, इसके चलते 13 नवंबर तक के स्लॉट बुक हैं, आज आवेदन करने पर 14 नवंबर की तिथि मिल रही है।

अछनेरा पासपोर्ट केंद्र पर 28 सितंबर तक स्लॉट बुक
आगरा में दूसरा पासपोर्ट सेवा केंद्र अछनेरा में खोला गया था, इसकी कम लोगों को जानकारी है। इसके चलते अछनेरा पासपोर्ट सेवा केंद्र के लिए बहुत कम लोग आवेदन कर रहे हैं। यहां हर रोज 40 आवेदकों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है और 28 सितंबर तक स्लॉट फुल है। 29 सितंबर का स्लॉट मिल सकता है।
इस तरह कर सकते हैं आवेदन
आप अपने नजदीक के जनसेवा केंद्र पर जाकर पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ ही ऑनलाइन शुल्क भी जमा कर सकते हैं।
आवेदन का शुल्क
18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए 36 पेज के पासपोर्ट के लिए 1500 रुपये और 60 पेज के लिए 2000 रुपये
15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए 1000 रुपये शुल्क
ये प्रमाण जरूरी, सभी में नाम पिता का नाम एक जैसा होना चाहिए
जन्म प्रमाण पत्र, हाईस्कूल की मार्कशीट हो, आधार कार्ड हो, पैन कार्ड हो, वोटर आईडी कार्ड हो, ड्राइवंिग लाइसेंस हो
निवास प्रमाण पत्र बिजली या पानी का बिल, आधार कार्ड, बैंक पासबुक
शिक्षा प्रमाण पत्र हाईस्कूल की मार्कशीट