आगरालीक्स… आगरा के आंबेडकर विश्वविद्यालय के मास्टर ऑफ सोशल वर्क(एमएसडब्ल्यू) की काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी.
विवि के समाज विज्ञान संस्थान में संचालित होने वाले एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू पाठ्यक्रम की काउंसलिंग 20 सितंबर से करायी जाएगी। एमएसडब्ल्यू की काउंसलिंग दो दिन और बीएसडब्ल्यू की एक दिन होगी।

समाज कार्य विभाग के अध्यक्ष प्रो. रनवीर सिंह के अनुसार सत्र 2022 -23 के लिए अभिलेख सत्यापन, उंसलिंग दिनांक 20, 21 तथा 22 सितंबर को होगी। 20 व 21 सितंबर को एमएसडब्लू पाठ्यक्रम एवं 22 सितम्बर को बीएसडब्लू पाठ्यक्रम के लिए अभिलेख सत्यापन होगा। अभिलेख सत्यापन, काउंसलिंग में उन सभी अभ्यर्थियों को शामिल किया जाएगा जिन्होंने अपना पंजीकरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर 15 सितंबर तक करा लिया होगा। अभ्यर्थियों को अपने साथ मूल प्रमाण पत्र तथा सभी प्रमाणपत्रो की फोटोस्टेट तथा एक पासपोर्ट साइज फोटो सहित उपस्थित होना होगा। संपूर्ण प्रक्रिया विवि के पालीवाल पार्क परिसर स्थित जुबली में आयोजित की जाएगी।