आगरालीक्स ….आगरा में शोध करने वाले छात्रों को मिलेंगा हर महीने 10 हजार रुपये मानदेय।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में आर्यभट्ट शिक्षक सहायक के रूप में 10000 प्रति माह के नियत मानदेय के आधार पर आमंत्रित करने का प्रस्ताव प्रति कुलपति जी द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिस पर सभी सदस्यों ने अपनी सहमति प्रदान की। विवि ने 16 शोधार्थियों को अध्यापन के लिए आमंत्रित किया गया। इन शोधार्थियों को हर महीने 10 हजार रुपये मानदेय मिलेगा।

73 शिक्षकों का हुआ चयन
विश्वविद्यालय की आवासीय इकाई में वर्तमान सत्र से स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रम प्रारंभ किए जा रहे हैं। इनमें अध्यापन के लिए नौ,10 और 11 सितंबर को साक्षात्कार प्रक्रिया का आयोजन किया गया था। कार्यपरिषद की बैठक में सभी विभागों हेतु चयनित किए गए अभ्यर्थियों के लिफाफे खोले गए। कार्य परिषद ने 36 संविदा शिक्षकों और 37 अतिथि व्याख्याताओं का चयन किया गया है। जिन्हें वर्तमान सत्र में व्याख्यान देने हेतु आमंत्रित किया जाएगा। चयनित अतिथि प्रवक्ताओं को शैक्षिक सत्र 2022 – 23 के लिए ही योजित किया जा रहा है। संतोषजनक सेवा पाए जाने पर इनका अगले सत्र हेतु विस्तारण अप्रेजल समिति की संस्तुति पर रिक्त पदों के सापेक्ष कर दिया जाएगा। समिति में विवि कुलपति, संकाय अध्यक्ष तथा बाह्य विशेषज्ञ शामिल होंगे।
बैठक में प्रति कुलपति प्रो. अजय तनेजा, कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश, प्रो. प्रदीप श्रीधर, प्रो. बीपी सिंह, प्रो. एसके जैन, प्रो. जैसवार गौतम, प्रो. एसपी सिंह, प्रो. सुकेश यादव, डॉ. यशपाल सिंह, डॉ. लता चंदोला और डॉ. रोशन लाल उपस्थित रहे ।