आगरालीक्स…आगरा से नई दिल्ली जा रहे हैं तो वहां सेट्रल विस्टा देखने का प्लान बना सकते हैं। इंडिया गेट तक बसों की फ्री सुविधा। जानिये कहां से मिलेंगी बसें।
डीएमआरसी दे रही है फ्री बस सेवा
दिल्ली में सेंट्रल विस्टा बनकर तैयार हो चुका है। इसे देखने जाने वालों के लिए दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने निशुल्क बस सेवा शुरू की है। इस फ्री बस सेवा का फायदा आप भी ले सकते हैं। नौ सितंबर से शुरू हुई बस सेवा एक सप्ताह के लिए है।
शाम पांच बजे से रात 11 बजे तक आने-जाने की सुविधा
निशुल्क बस सेवा को शाम को 5:00 बजे से लेकर रात के 11 बजे तक 12 इलेक्ट्रॉनिक बसों को चलाया जा रहा है।
दिल्ली में इन स्थानों पर मिलेगी यह बस सेवा
दिल्ली में कुल 8 जगहों से यह बस सेवा शुरू की गई है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम द्वारा भैरों रोड, कनाट प्लेस, राजघाट, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, नेशनल स्टेडियम और सी हेक्सागन गेट नंबर 1 से यह सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इलेक्ट्रिक बस यात्रियों को इंडिया गेट के पास छोड़ रही हैं, जहां से आप आराम से पैदल चलकर सेंट्रल विस्टा देखने जा सकते हैं।
दिल्ली मेट्रो लूप कॉर्डिडोर का भी करेगा निर्माण
सेंट्रल विस्टा के प्रोजेक्ट के अनुसार दिल्ली मेट्रो रेल निगम यहां पर जल्द ही लूप कार्डिडोर का निर्माण करेगा. इस लूप कार्डिडोर के निर्माण के बाद से हजारों यात्रियों की यात्रा काफी आसान हो जाएगी। इस लूप कार्डिडोर के निर्माण के बाद से हापुड़, गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद और नोएडा से केंद्रीय सचिवालय के दफ्तरों में जाने वाले हजारों कर्मचारियों को राहत मिलेगी। इंडिया गेट के पास कम से कम 50 हजार से ज्यादा वाहनें कम हो जाएंगे।