आगरालीक्स… पितृ पक्ष (कनागत) में सोने की कीमतों में कमी दर्ज की जा रही है। वहीं आज चांदी की कीमतों में थोड़ा उछाल आया है। जानिये आज के क्या है भाव।
सर्राफा बाजार में सोने आज 297 रुपये सस्ता

भारतीय सर्राफा बाजार में 999 शुद्ध सोने की कीमतों में कमी 297 रुपये की कमी आई है। दस ग्राम सोना आज 50,566 रुपये में मिल रहा है, जबकि कल 50,863 रुपये पर बंद हुआ था।
चांदी पर बढ़ गए 839 रुपये
चांदी में कल की अपेक्षा आज 839 रुपये की तेजी आई है। चांदी आज 56,776 रुपये प्रति किलो पर बिक रही है, जबकि कल यह 55,937 पर थी।
वायदा बाजार में आज यह रहे रेट
वायदा बाजार में भी सोने की कीमतों में नरमी का रुख बना हुआ है। सोना मंगलवार की दोपहर तक 50,391 रुपये प्रति दस ग्राम पर चल रहा था। चांदी की कीमतो में यहां भी तेजी रही। चांदी 57,370रुपये प्रति किलो पर चल रही थी।
ज्वैलरी के 13 सितंबर के रेट
फाइन गोल्ड 999 5057 रुपये प्रति ग्राम।
22 कैरेट 4935 रुपये प्रति ग्राम।
20 कैरेट 4500 रुपये प्रति ग्राम।
18 कैरेट 4096 रुपये प्रति ग्राम।
14 कैरेट 3261 रुपये प्रति ग्राम।
नोट- ज्वैलरी की बनवाई और तीन प्रतिशत जीएसटी चार्ज अतिरिक्त देना होगा।