आगरालीक्स…… डॉ. आंबेडकर विवि की बीएड प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 23 सितंबर से, कॉलेजों ने जमा नहीं किया परीक्षा शुल्क।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की बीएड प्रथम और द्वितीय वर्ष 2022 की परीक्षाएं छह सितंबर से होनी थी लेकिन आधी अधूरी तैयारी के चलते परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं। बीएड की परीक्षा 23 सितंबर से प्रस्तावित की गई है। आगरा के साथ ही विवि से संबदृध बीएड कॉलेजों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।

परीक्षा शुल्क जमा कराने के निर्देश
बीएड की परीक्षाएं 23 सितंबर से प्रस्तावित हैं लेकिन तमाम कॉलेजों ने परीक्षा शुल्क जमा नहीं किया है। परीक्षा शुल्क जमा करने के लिए निर्देश दिए हैं, जिन कॉलेजों द्वारा परीक्षा शुल्क जमा नहीं किया जाएगा, वहां बीएड की परीक्षाएं न कराने का निर्णय लिया जा सकता है।