Friday , 31 July 2026
Home आगरा Agra News: Unknown youth stopped the girls of Ratnamuni Jain Inter College…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Unknown youth stopped the girls of Ratnamuni Jain Inter College…#agranews

217

आगरालीक्स…आगरा में सेंट पॉल स्कूल के बाद रत्नमुनि जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज के बाहर बड़ी घटना. छात्रा का हाथ पकड़कर बाइक पर ले जाने की कोशिश. सीसीटीवी के फुटेज

आगरा के थाना जगदीशपुरा अंतर्गत आवास विकास कॉलोनी के सेंट पॉल पब्लिक स्कूल में नर्सरी के छात्र को लेने पहुंची अनजान वृद्ध महिला के केस के बाद आज लोहामंडी स्थित रत्नमुनि जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज में बड़ी वारदात होने से बच गई. कॉलेज जा रही तीन छात्राओं को अनजान बाइक सवार युवकों ने रोका. झांसे में लेकर बात करने लगे. इस दौरान एक छात्रा का हाथ पकड़ने का प्रयास किया. घबराईं तीनों छात्राएं तेजी से कॉलेज के अंदर गईं और प्रिंसिपल को पूरी जानकारी दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई.

ये है मामला
थाना लोहामंडी स्थित रत्नमुनि जैन इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद घर जा रही तीन छात्राओं को दो युवकों ने अचानक सामने आकर रोक लिया. वे बाइक पर थे. उन्होंने छात्राओं से बात करके झांसे में लेने की कोशिश की और इस दौरान एक छात्रा का हाथ पकड़ने का प्रयास किया. अचानक हुई इस घटना से घबराईं तीनों छात्राएं तेजी से स्कूल में गईं और प्रधानाचार्य को घटना की पूरी जानकारी दी. प्रिंसिपल ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस भी पहुंच गई. पुलिस ने कॉलेज में लगे सीसीटीवी चेक किए तो दो युवक जाते हुए नजर आए. छात्राओं का कहना था कि युवकों के साथ एक महिला भी थी जो उन्हें झांसे में लेने की कोशिश कर रही थी. पुलिस का कहना है कि शिकायत पर जांच की जा रही है. युवकों के बारे में पता किया जा रहा है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agr Nagar Nigam: Deadline for 10% rebate on house tax in Agra extended to September 30…#agranews

आगरालीक्स…अच्छी खबर, आगरा में हाउस टैक्स पर 10 प्रतिशत छूट की तारीख...

आगरा

Agra News: ADA demolished an illegal colony and sealed three shops…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 5 हजार वर्गगज में कॉलोनी बनाकर प्लाटिंग कर दी शुरू....

आगरा

Agra News: 3,164 solar plants were installed in Agra in July; 2,500 cases are pending…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जुलाई में 3164 सोलर प्लांट लगाए गए. 2500 पेंडेंसी. सीडीओ...

बिगलीक्स

FSDA, Agra: Five samples of milk, sweets, and ghee sent for testing in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दूध, मिठाई और घी के 5 नमूने जांच को भेजे....

error: Content is protected !!