Monday , 26 October 2026
Home आगरा Bad condition of streets and roads in Agra, How will Agra become smart like this? …#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Bad condition of streets and roads in Agra, How will Agra become smart like this? …#agranews

315

आगरालीक्स….आगरा ऐसे कैसे बनेगा स्मार्ट? गलियां हों, कॉलोनियां हो या फिर मेन रोड. किसी न किसी काम से इन्हें खोद तो दिया जाता है लेकिन फिर उसे बदहाल ही छोड़ दिया जाता है…फोटोज देखें

आगरा में एक और जहां स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट चल रहा है तो वहीं दूसरी ओर शहर को मेट्रो सिटी का भी रूप दिया जा रहा है. ये प्रोजेक्ट तो लंबे समय से चल रहे हैं लेकिन अगर आगरा की गलियां, कॉलोनियां या फिर मेन रोड ही बदहाल स्थिति में रहें तो कैसे हमारा शहर स्मार्ट बन सकता है.

बोदला से मारूति एस्टेट रोड

आगरा में सड़कों का बुरा हाल है. शहर के मुख्य मार्ग हों या फिर कॉलोनी और मोहल्लों के रोड. कहीं सड़कें खराब पड़ी हुई हैं तो कहीं बरसात का पानी कई दिनों तक भरा रहता है. बरसात में तो और भी बुरी कंडीशन हो जाती है. शहर के लगभग हर क्षेत्र में आपको ऐसी गलियां या छोटे रास्ते देखने को मिल जाएंगे जो कि उबड़खाबड़ स्थिति में हैं. खरंजों की ईटें निकली हुई पड़ी हैं. इन गलियों की बुरी स्थिति का कारण खोदाई है. कभी बिजली के नाम पर तो कभी पानी पाइपलाइन डालने के नाम तो कभी गैस के नाम पर इन गलियों में खोदाई तो कर दी जाती हैं लेकिन इसके बाद संबंधित टीम द्वारा गड्ढे को मिट्टी से भरकर छोड़ दिया जाता है. नतीजा ये होता है किसी ने अपने घर के आगे खरंजे को ऊंचा कर लिया है तो कहीं खरंजा धंसा हुआ है.

ए ब्लॉक, कमला नगर

बोदला से मारूति एस्टेट रोड तो शहर का मुख्य रोड है लेकिन यहां भी पिछले दो महीने से सड़क खरार्ब िस्थति में पड़ी हुई है. यहां दो महीने पहले सड़क को एक काम के लिए खोदा गया था लेकिन फिर मिट्टी को डालकर सड़क को पाट तो दिया गया लेकिन बारिश के बाद मिट्टी और धंस गई. गड्ढे अलग हैं. लोगों ने इसको लेकर शिकायत भी की है लेकिन कोई हल नहीं होता.

दयालबाग का रोशन बाग की पुलिया रोड, यह रोड भी काफी समय से खराब पड़ा हुआ है लेकिन अब बताते हैं कि जनकपुरी महोत्सव को लेकर इसे ठीक किया जा सकता है.
Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 26th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Kshatriyas roar in Agra; slogans raised demanding the withdrawal of the ‘draconian law’ and a rollback of UGC policies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गरजे क्षत्रिय. काला कानून वापस लेने, UGC रोलबैक के लगे...

error: Content is protected !!