Monday , 26 October 2026
Home आगरा Agra News: Traders told the police problems of increasing crime and jam in a meeting…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Traders told the police problems of increasing crime and jam in a meeting…#agranews

277

आगरालीक्स…आगरा के व्यापारियों का कहना है कि शहर में ऑटो चालक क्राइम कर रहे हैं. इन्हें वर्दी दी जाए और नेम प्लेट लगाई जाए…पुलिस के साथ हुई व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की मीटिंग तो व्यापारियों ने बताईं ये समस्याएं

आज व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की मीटिंग पुलिस लाइन में सीओ ट्रैफिक मयंक तिवारी, सीओ सुकन्या शर्मा एवं ट्रैफिक टीआई आनंद के साथ हुई. इस दौरान लगातार बढ़ रहे अपराधों एवं ट्रैफिक समस्याओं के ऊपर विशेष तौर पर चर्चा की गई। उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनय कामरा ने बढ़ते क्राइम के पीछे ऑटो चालकों को भी घेरा. उन्होंने कहा कि ऑटो चालकों द्वारा लगातार अपने साथ गलत सवारियों को बिठाकर अन्य सवारियों के साथ कई बार लूटपाट एवं अन्य वारदात को अंजाम दिया जा रहा है. ऐसी घटनाओं को शहर में काफी तेजी से बढ़ता हुआ देखा जा रहा है. उन्होंने आग्रह किया कि ऐसे ऑटो चालकों के ऊपर सख्त कार्रवाई की जाए। विनय कामरा द्वारा कहा गया कि सभी आटो चालकों की यूनिफार्म बनाई जाए एवं पुलिस प्रशासन द्वारा उनके नेम प्लेट पर उनका नाम और गाड़ी का नंबर अंकित किया जाए। इस मामले में सीओ मयंक तिवारी द्वारा ऑटो चालकों द्वारा कीए जाने वाले अपराध के संदर्भ में जल्दी इस पर अंकुश लगाने के लिए नियम कानून लागू किए जाने का आश्वासन दिया गया।

बैठक में रमनलाल गोयल प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष द्वारा चिम्मन लाल पुरी चौराहे से लेकर ढाकरन चौराहे तक जाम की समस्याओं को अधिकारियों से अवगत कराया गया। साहुकार सिंह चाहर द्वारा व्यापारियों को भी होने वाले अपराधों के प्रति सतर्क रहने एवं अपराधों से निपटने के लिए मजबूती से तैयार रहने को कहा गया। अनिल शर्मा जिला अध्यक्ष द्वारा कॉपीराइट के संदर्भ में एक व्यापारी की समस्या उठाई गई एवं अन्य समस्याओं को रखा गया। दीपक शर्मा द्वारा वाटर वर्क्स चौराहे पर ट्रैफिक सुधार पर अधिकारियों की प्रशंसा की गई। देवेंद्र गुप्ता अध्यक्ष ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन द्वारा ट्रांसपोर्टर्स की समस्याओं पर चर्चा की गई एवं खुले में शराब पीने वालों पर पुलिस प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई पर प्रशंसा की गई। शाहगंज चौराहा एवं अन्य स्थानों की ट्रैफिक की समस्याओं को उजागर किया गया। अशोक अरोड़ा अध्यक्ष संजय प्लेस एसोसिएशन द्वारा ट्रैफिक की समस्याओं के लिए एवं नए रूट पर चर्चा के लिए अधिकारियों को अपने सुझाव दिए। इब्राहिम गौरी युवा प्रदेश मंत्री, अदनान कुरेशी अध्यक्ष मंटोला बाजार समिति एवं अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 26th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Kshatriyas roar in Agra; slogans raised demanding the withdrawal of the ‘draconian law’ and a rollback of UGC policies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गरजे क्षत्रिय. काला कानून वापस लेने, UGC रोलबैक के लगे...

error: Content is protected !!