Wednesday , 22 April 2026
Home बिगलीक्स Sakshi Malik.. PV Sindhu win the heart of Indian, Girls are the real hero
बिगलीक्स

Sakshi Malik.. PV Sindhu win the heart of Indian, Girls are the real hero

117

आगरालीक्स …जब चीजें मुश्किल होती हैं तो बेटियां हमारे सम्मान की रक्षा करती हैं, यह रियो ओलंपिक में बेटियों ने कुश्ती और उसके बाद बैडमिंटन में गोल्ड की उम्मीद जगाकर कर दिखाया है, साक्षी मलिक और पीवी सिंधु ने उन लोगों की आंखें खोलने का काम किया है, जो नहीं चाहते कि उनके घर बेटियाएं आएं।
साक्षी के पिता बस कंडक्टर, पैदा हुई तो पत्नी की नौकरी लग गई
रोहतक, हरियाणा निवासी सुखवीर मलिक दिल्ली में बस कंडक्टर हैं, उनका कहना है कि “जब साक्षी पैदा हुई तो मेरी पत्नी की जॉब लग गई. हमनें साक्षी को उसके दादा दादी के पास रहने भेज दिया. वह सात साल की होने तक अपने दादा दादी के पास रही. जब गांव के लोग मेरे पिता जी से मिलने आते थे तो पहलवान जी राम-राम कहते थे….तभी से उसने ठान लिया कि वो दादा की तरह पहलवान बनेगी. फिर हमने रोहतक के छोटू राम स्टेडियम में उसको ट्रेनिंग दिलाई.” “साक्षी ने बहुत मेहनत की थी. उसने दिन रात एक कर दिया था. साक्षी ने मुझसे कहा था ‘पापा मैं मेडल जरूर लाऊंगी’. रूस की पहलवान से हारने के बाद भी हमने आस नहीं छोड़ी थी क्योंकि साक्षी पहले भी ऐसा करती रही है. वो दूसरे खिलाड़ी को भांपने नहीं देती है कि वो कौन सा दांव लगाएगी और कौन सा नहीं.”
वो कहते हैं, “उसने यहां भी यही किया और आखिरी मिनट में अपनी पूरी जान लगा दी.”
वो कहते हैं कि जीत के बाद जब साक्षी से उनकी बात हुई तो उसने कहा- ‘पापा ये मेडल मैं आपको गिफ्ट करती हूं.’ साक्षी के पिता उसकी उपलब्धी की पीछे उसकी मां का बड़ा योगदान मानते हैं और कहते हैं कि वो तो दिल्ली में नौकरी करते रहे, लेकिन साक्षी के खाने पीने और उसकी ट्रेनिंग का ध्यान उसकी मां ने ही रखा.
अभी न हार मारने वाली पीवी सिंधु
हैदराबाद निवासी पूर्व वालीबाल खिलाड़ी दंपति पी.वी. रमण और पी. विजया की 21 वर्षीय बेटी पीवी सिंधु की जीत उसकी कभी न हार मारने वाली आदत से कदम चूमती है। 5 फुट 10 इंच लंबाई प्रतिद्वंद्वियों को शिकस्त देने में मदद करती है। बैडमिंटन के प्रशिक्षण के लिए शुरूआती दिनों में पीवी सिंधु 56 किलोमीटर दूर जाती थी। पीवी सिंधु ने 2001 के ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियन बने पुलेला गोपीचंद से प्रभावित होकर बैडमिंटन को अपना करियर चुना और महज आठ साल की उम्र से बैडमिंटन खेलना शुरू कर दिया। सिंधु ने सबसे पहले सिकंदराबाद में इंडियन रेलवे सिग्नल इंजीनियरिंग और दूर संचार के बैडमिंटन कोर्ट में महबूब अली के मार्गदर्शन में बैडमिंटन की बुनियादी बातों को सीखा। इसके बाद वे पुलेला गोपीचंद के गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी में शामिल हो गई।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather: Heatwave Sweeps Through During the Day as Temperatures Hit 43 Degrees Celsius…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी ने किया बेहाल. 43 डिग्री सेल्सियस तापमान के...

बिगलीक्स

Breaking: Tragic Accident at Raja Ki Mandi Crossing: Woman Riding Activa Dies After Being Hit by a Crane…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो…आगरा के राजा की मंडी क्रॉसिंग पर दर्दनाक एक्सीडेंट. क्रेन की...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : The New trend of decorating homes for wedding ceremonies is “Shadi Wala Ghar” in Agra

आगरालीक्स…आगरा में विवाह समारोह पर घरों की साज—सजावट का ट्रेंड बदल रहा...

बिगलीक्स

UP Board 10th & 12th 2026 result declare on 22nd April 2026

यूपीलीक्स ..यूपी बोर्ड 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट कल घोषित...

error: Content is protected !!