आगरालीक्स …आगरा से लखनऊ की दूरी साढे तीन से छह घंटे में पूरी हो जाएगी, आगरा लखनऊ ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे दिसंबर 2016 से शुरू कर दिया जाएगा, अक्टूबर में ट्रायल होगा, शुक्रवार को आगरा आए डीजी टूरिज्म नवनीत सहगल ने आगरा लखनऊ ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे का निरीक्षण करने के बाद कहा कि ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे के बगल से साइकिल ट्रैक विकसित किया जाएगा। आगरा लखनऊ ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे का काम लगभग पूरा हो चुका है। कमियों को पूरा करने के बाद अक्टूबर से ट्रायल शुरू कर दिया जाएगा।
आगरा से लखनऊ 302 किलोमीटर, सिक्स लेन का एक्सप्रेस वे
आगरा लखनऊ ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस 302 किलोमीटर का है, इसे सिक्स लेन बनाया गया है। यह आगरा में एत्मादपुर के पास इनर रिंग रोड से मिलेगा, इससे यमुना एक्सप्रेस वे होते हुए लोग नोएडा तक जा सकेंगे। इस पर वाहन फर्राटा भर सकेंगे और आगरा से लखनऊ तक का सफर साढे तीन से छह घंटे में पूरा किया जा सकेगा।
आगरा से फीरोजाबाद 24 किलोमीटर
आगरा लखनऊ ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे से आगरा और फीरोजाबाद की दूरी 24 किलोमीटर रह जाएगी, आगरा से शिकोहाबाद 70 किलोमीटर और मैनपुरी 87 किलोमीटर रह जाएगा। इसी तरह कन्नौज 165 किलोमीटर, मोहान 260 और लखनऊ 302 किलोमीटर होगा।
आगरा से कितने पास होंगे अन्य जिले देखें।
1 Agra – 0
2 Firozabad – 24
3 Shikohabad – 70
4 Mainpuri – 87
5 Kannauj – 165
6 Mohaan – 260
7 Lucknow – 302
ताजगंज प्रोजेक्ट में मिली कमियां, लगाई फटाकर
डीजी टूरिज्म नवनीत सहगल ने ताजगंज प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया, काम सही नहीं हो रहा है, इस पर डीजी टूरिज्म ने 100 मीटर का मॉडल तैयार करने के लिए कहा है, इसके बाद आगे काम होगा। वहीं, ताजगंज प्रोजेक्ट को कार्यदायी संस्था को 30 सितंबर तक पूरा करना होगा, इसके निर्देश दिए गए हैं। डीजी टूरिज्म ने मुगल म्यूजियम का काम बंद होने पर अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने सभी कार्य जल्द पूरा करने के लिए कहा है, जिससे सीएम अखिलेश यादव इन प्रोजेक्ट का शुभारंभ कर सकें।
Leave a comment