Wednesday , 28 October 2026
Home आगरा Agra News: Route diversion continues for Ram Barat in Agra. No vehicle will be able to go in these areas of the old city…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Route diversion continues for Ram Barat in Agra. No vehicle will be able to go in these areas of the old city…#agranews

282

आगरालीक्स…आगरा में रामबारात को लेकर रूट डायवर्जन जारी. पुराने शहर के इन क्षेत्रों में नहीं जा सकेगा कोई वाहन. हाइवे पर भी रहेगा रूट डायवर्ट…पढ़ें पूरी डिटेल

हर वर्ष की तरह इस बर भी आगरा महानगर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी की वरयात्रा यानी श्रीराम बारात शोभायात्रा का आयोजन 21 सितंबर को किया जा रहा है. इसको लेकर आगरा की यातायात पुलिस द्वारा रूट डायवर्जन जारी किया गया है. जो कि 21 सितंबर को शाम चार बजे से 22 सितंबर को कार्यक्रम समाप्ति तक जारी रहेगा. इससे पहले जनकपुरी को लेकर भी रूट डायवर्जन प्रशासन द्वारा जारी किया जा चुका है.

रामबारात को लेकर ये रहेगा रूट डायवर्जन

  • 21 सितंबर को रात 11 बजे से आगरा महानगर में खुलने वाली नो एंट्री नहींे खुलेगी. नो एंट्री रात में भज जारी रहेगी. इस दौरान सभी प्रकार के नो एंट्री पास और अनुमति पत्र भी कैंसिल किए जाते हैं.
  • 21 सितंबर को हाइवे पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन सामान्य रूप से यथावत चलता रहेगा लेकिन 22 सितंबर को शोभायात्रा के स्वरूपों के मनकामेश्वर मंदिर से दयालबाग सौ फुटा रोड स्थित जनकपुरी आगमन के समय वाटर वर्क्स चौराहा से खंदारी चौराहा तक हाइवे पर आगरा से मथुरा जाने वाला मार्ग कुछ समय के वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा.
  • रामबारात को लेकर बिजलीघर से कोई भी वाहन मदीना होटल तिराहे की ओर नहीं जाएगा.ये सभी वाहन चक्की पाट छीपीटोला से अपने गंतव्य को जाएंगे.
  • सदर भट्टी एवं मीरा हुसैनी चौराह से कोई भीवाहन मदीना होटल की ओर नहीं जाएगा. ये सभी वाहन हींग की मंडी मोती कटरा या सदर भट्टी ढाकरान कलक्ट्रेट होकर जाएंगे.
  • हाथीघाट से दरेसी नंबर दो, तीन, रावतपाड़ा की ओर कोई भी वाहन नहीं आने दिया जाएगा.
  • आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन की चिम्मन पूड़ी चौराहा के पास बनी पार्किंग में वाहनों को पार्क किया जाएगा.
  • बेलनगंज यमुना किनारापेट्रोल पंप से घटिया आजम खां की तरफ कोई भी वाहन नहीं जाने दिया जाएगा. इन वाहनों को बेलनगंज चौराहा से डायवर्ट किया जाएगा.
  • जीवनी मंडी चौराहा से बेलनगंज चौराहा की ओर जाने वाले वाहनों को बेलनगंज चोराहा से डायवर्ट किया जाएगा. बेलनगंज चौराहा से कचहरी घाट व घटिया की तरफ कोई भी वाहन नहीं जाएगा.
  • बेलनगंज चौराहा से घटिया आजम खां चौराहा तक पूरा मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद रहेगा.
  • फ्रीगंज वाले मार्ग को धूलियागंज चौराहा पर बैरीकेड लगाकर व्यवस्थित किया जाएगा.
  • पाय चौकी वाले मार्ग को धूलियागंज चौकी पर बैरीकेड किया जाएगा.
  • घटिया आजम खां चौराहा से कोई भी वाहन फुलट्टी की ओर नहीं जाएगा. फुलट्टी तिराहा, तिलक तिराहा, फव्वारा व कश्मीरी बाजार तिराहा पर बैरीकेड कर यातायात को रोका जाएगा.
  • गुदड़ी मंसूर खां से बेलनगंज एवं घटिया की तरफ कोई भी वाहन नहीं जाएगा.
  • सेठ गली को हनुमान मंदिर तिराहे पर बैरीकेड किया जाएगा.
  • श्रीराम बारात शोभायात्रा मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा.
Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra Graduates’ MLC election Live: Results for the first round are in…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी स्नातक चुनाव की मतगणना अपडेट. पहले राउंड के नतीजे आए..जानिए...

आगरा

Agra News: Three trucks collide on Agra-Lucknow Expressway; one driver killed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन ट्रकों की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दो...

बिगलीक्स

Agra MLC Election Result Live: SP Candidate for Teacher Dr. Akash Agarwal claim leading towards to victory…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी शिक्षक खंड की दूसरे राउंड की काउंटिंग के बाद नतीजे...

बिगलीक्स

MLC Agra Election : SP Candidate Aakash Agarwal leading

आगरालीक्स… आगरा एमएलसी शिक्षक खंड के चुनाव में जानें कौन चल रहा...

error: Content is protected !!